उत्तरकाशी के विकास खण्ड भटवाड़ी के 15 किसानों को जायका योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण हेतु पिथौरागढ़ के मुनस्यारी स्थित आलू फैडरेशन में भेजा गया है। मंगलवार को किसानों के ग्रुप को प्रशिक्षण में जाने हेतु आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी श्री संजय रयाल,अपर उद्यान अधिकारी श्री अनुप थपलियाल, एवं उद्यान विभाग भटवाड़ी के प्रभारी श्री सुरेश चंद्र नौटियाल ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
