मिशन 2027, शुभ दीपावली पर विजयपाल की सूबे के टॉप लीडरों से मुलाकात, गंगोत्री विधानसभा में हलचल

 

देहरादून/ शुभ दीपावली पर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण की प्रदेश के प्रमुख नेताओं से मुलाकात में बधाई व शुभकामनाओं से इलाके में राजनीतिक हल्कों में सुगबुगाहट तेज हुई है। मुलाकात को मिशन 2027 को लेकर भी करीब से देखा जा रहा है।
दरअसल दीपावली पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर दीपोत्सव पर्व पर जहाँ शुभकामनाएं व बधाई संदेशों का आदान-प्रदान हुआ वहीं पर्व की मिठाई से भी मुँह मीठा हुआ।
पूर्व विधायक श्री सजवाण ने दीपावली पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री एवं जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पर पूर्व विधायक ने सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ दीपोत्सव की खुशियां साझा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की।
उक्त मुलाकात के बाद पूर्व विधायक ने बताया कि त्योहार के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर हुई इन मुलाकातों ने आपसी आत्मीयता, सौहार्द और संगठनात्मक संबंधों को और प्रगाढ़ करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *