मिशन 2027, पूर्व विधायक विजयपाल की दोनों सह प्रभारियों से मुलाकात

 

देहरादून/ गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के दोनों सहप्रभारियों से मुलाकात की। दोनों से मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व विधायक श्री सजवाण ने सह-प्रभारी व लोकसभा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज एवं प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ-साथ उत्तरकाशी मे राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिदृश्य से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होनी बताई जा रही है और इस मुलाकात को मिशन 2027 के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *