उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक में हिमस्खलन से लापता 7 ट्रेकर्स व एक गाइड का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार को पांच बार हेली रेकी के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी मगर ट्रेकर्स का पता नहीं चल पाया।
उधर प्रशासन ने लापता ट्रेकर्स व गाइड के परिजनों से बातचीत कर उन्हें जानकारी दी गई है।
