पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की कार्यवाही में बदमाश घायल

 

देहरादून/ देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई । मिली जानकारी के अनुसार नयागांव के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली से पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी शेखर सुयाल के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले पटेलनगर और विकासनगर क्षेत्र में बंद घरों की रेकी करते थे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। शमीम के खिलाफ 15 व शहजाद के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *