7 ट्रेकर्स और एक गाइड की तलाश,मौसम साफ होने पर हेली रेकी जारी रहेगी

 

उत्तरकाशी/ केदारताल ट्रेक पर गए ट्रेकर्स की खोजबीन के लिये सर्च अभियान चल रहा है। मौसम साफ रहने पर हेली रेकी व ग्राउंड पर भी सर्च एंड ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा। 7 ट्रेकर्स जो लापता हैं उनमें 6 बंगाल,एक उत्तर प्रदेश व एक गाइड उत्तराखंड के उत्तरकाशी से है।
बता दें कि गत 27 अक्टूबर को एक 12 सदस्यीय ट्रेकर्स का ग्रुप वन विभाग से अनुमति लेकर गंगोत्री हिमालय के केदारताल ट्रेक पर निकला था। जिनकी 29 अक्टूबर को वापसी होनी थी। मगर मौसम खराब होने के साथ बर्फवारी,हिमस्खलन होने के कारण उक्त ग्रुप के भोजखडक के पास फंसे होने की सूचना मिली थी। रेस्क्यू टीम को कच्ची ढांग के पास 3 पोर्टर व एक कुक मिले जिन्हें सुरक्षित पहुंचा लिया गया मगर केदारताल ट्रेक पर अत्यधिक बर्फबारी, हिमस्खलन होने की वजह से रेस्क्यू टीम का वहां पहुंचना फिलहाल आसान नहीं। अन्ततः हेली रेकी का सहारा लेना पड़ा। इस बीच पिछले दो दिन से ट्रेकर्स की खोज के लिए उड़ान तो भरी मगर ट्रेकर्स कहीं नजर नहीं आये।
उधर हेली ऑपरेशन में भी मौसम ब्रेक लगा रहा है। बहरहाल ट्रेकर्स की खोज के लिये हेली सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *