पूर्व विधायक विजयपाल का धनारी क्षेत्र में जनसंपर्क,स्नेह व सम्मान मिला

 

 

 

पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में धनारी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में पहुँचकर स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की तथा उनकी कुशलक्षेम जानी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि धनारी क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव उनके लिए अमूल्य धरोहर रहा है। यहाँ के लोगों ने हर परिस्थिति में जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ उनका साथ दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। जनता के साथ यह आत्मीय रिश्ता उनके लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने कहा कि धनारी क्षेत्र उनके पूर्व विधायक कार्यकाल के दौरान भी विकास की प्राथमिकताओं में शामिल रहा। क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने से लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना जैसे शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। उनका हमेशा प्रयास रहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर साकार हों। उन्होंने धनारी क्षेत्र के समस्त सम्मानित क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय साथियों का भ्रमण के दौरान मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास और अपनत्व उन्हें निरंतर जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर क्षेत्र के
वरिष्ठ नेता दिनेश चौहान, प्यार चंद कुमाईं, ग्राम प्रधान अनिल राणा, ललित भट्ट सहित अनेक क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *