हरिद्वार/ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में सुबह हंगामा होने के साथ बवाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कुलपति ऑफिस के बाहर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की गई। मारपीट का आरोप कुछ कर्मचारियों पर है।
घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा मौके पर पहुंचीं। वह घायल कुलसचिव को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं, जहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों से यहाँ कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा था।
विश्वविद्यालय में जहाँ पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे वहीं इसके बाद शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए थे। कुलपति प्रो. लूथरा ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने कुलसचिव के साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थीं। विश्वविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जाएगी।
