बीती रात्रि 10 बजकर 23 मिनट में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर 4.09 तीव्रता के आये भूकंप का केंद्र बिंदु चमोली जिले के लवानी के जंगल मे जमीन से 13 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटके का असर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय व मनेरी में भी पड़ा। यहाँ भी झटका महसूस किया गया।
फिलहाल भूकंप के झटके से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है और स्थिति सामान्य है।