हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में गत 26 सितंबर को बहन और उसके प्रेमी को गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी बीती रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पैर में गोली लगने से आरोपी अमन घायल हुआ। घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था, इसलिए उसने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कला गांव में चार दिन पहले अमन नामक युवक ने अपनी सगी बहन और पड़ोसी युवक सूरज उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. उसकी धर पकड़ के लिए एसएसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी। जिसके बाद बीती रात पुलिस टीम को अमन के बारे में सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया।