ऊधमसिंहनगर जिले में
फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी प्रमाणपत्र जारी किए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर और गदरपुर तहसील क्षेत्र में अभिलेखों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन की गाज बिरिया क्षेत्र से पटवारी मोहम्मद अजमल खान व गोविंदपुर क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक सरताज अली को अभिलेखों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने के बाद निलंबित किया गया है।