बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने लिया हिरासत में, दून में बुटीक कर रही थी संचालित

 

 

 

देहरादून/ कोतवाली पटेलनगर पुलिस तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पंजाबी कॉलोनी निकट आइएसबीटी में किराये पर रह रही महिला के संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पहचान संबधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई, संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त महिला हमीदा खान पत्नी अकरम खान को आवश्यक पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जहाँ उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना असली नाम हमीदा अख्तर पुत्री मो. हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश उम्र 38 वर्ष बताया गया, जिसके फ़ोन से पुलिस को उसकी हमीदा अख्तर के नाम से एक बांग्लादेशी आईडी व एक बांग्लादेशी पासपोर्ट की फ़ोटो प्राप्त हुई। अवैध रूप से भारत मे रहने पर उक्त महिला को हिरासत में लेते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2017 में असम बॉर्डर से भारत आई थी तथा वर्ष 2018 में उसने दिल्ली के रहने वाले अकरम नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया था, तथा डेढ़ वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आ गयी। देहरादून में उसके पति ने चांचक पुल के पास एक बुटीक खोला था, जिसे वह अपने पति के साथ मिलकर संचालित कर रही थी। देहरादून आने के बाद वह अपने पति के साथ अलग-अलग स्थानों पर किराए पर रही। अवैध रूप से अभियुक्ता के भारत मे रहने में उसकी सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *