उत्तरकाशी जिले के नौगांव स्वास्थ्य केंद्र से आपातकालीन स्थिति में श्रीमती अर्चना रावत पुत्री श्री भरत सिंह, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम पिपियारा, पोस्ट ऑफिस कुंवा को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला का प्रसव नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा था। मरीज जुड़वा गर्भावस्था की स्थिति में है। एक शिशु का प्रसव हो चुका था जबकि दूसरे शिशु के प्रसव में अवरोध (Obstruction) उत्पन्न होने के कारण स्थिति गंभीर एवं आपातकालीन बनी हुई थी। मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा हेली एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किए जाने की सलाह दी गई है जिसके दृष्टिगत परिजनों द्वारा हेली एंबुलेंस का अनुरोध किया गया। उक्त अनुरोध के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा हैली की मांग कर उक्त मरीज को हेली एंबुलेंस के माध्यम से नौगांव के चामी हैलीपैड से दून अस्पतात देहरादून के लिये रेफर किया गया।