देहरादून/ कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर अमन कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी केहरी गांव थाना प्रेमनगर उम्र 28 वर्ष को
को 6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा,कां० निर्भय नारायण, वीरेंद्र यादव शामिल रहे।