देहरादून/ डीएम डॉ आशीष चौहान ने बताया कि नंदा की चौकी में हाल में जो ओपन किया गया था, उसके अप्रोच रोड में स्क्रैच के कारण एक गड्डा हो गया जिस वजह से पुल से आवाजाही बद हुई है। डीएम ने बताया कि मौके पर चीफ इंजीनियर,एसई व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद हैं। पुल की अप्रोच रोड में हुए गड्डे को अगले दो से तीन घंटे में ठीक कर लिया जाएगा और ब्रिज से आवाजाही शुरू हो सकेगी। डीएम ने यह भी कहा कि ब्रिज में हुई इस बड़ी लापरवाही को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट में इस लापरवाही के लिये जो जिम्मेदार अधिकारी होंगे उन पर एक्शन होगा।