बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल पर शिकंजा कसता जा रहा है। चमोली की न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर की अदालत ने आरोपी को 28 जुलाई से 31 जुलाई तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है। इससे अब जांच एजेंसियों को आरोपी से गहन पूछताछ करने और मामले से जुड़े तथ्यों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि:पुलिस की विशेष जांच टीम ने अदालत से आरोपी की कस्टडी रिमांड की मांग की थी। इससे पहले दो बार पुलिस की ओर से दायर रिमांड याचिकाएं अदालत ने खारिज कर दी थीं, लेकिन तीसरे प्रयास में अदालत ने पुलिस के पक्ष को स्वीकार करते हुए रिमांड की अनुमति प्रदान कर दी।