उत्तरकाशी, भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम प्रशांत, अवरूद्ध राजमार्ग का किया निरीक्षण

 

जनपद में हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण में मार्ग अवरूद्ध हो जाने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित थी। उक्त स्थान से मलबा हटाने के लिए बीआरओ द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा था। डीएम प्रशांत आर्य ने बृहस्पतिवार को अवरूद्ध हुए मार्ग का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और इस दौरान बीआरओ के अधिकारियों को सड़क खोलने और जल्द से जल्द यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए गए। अवरूद्ध मार्ग को खोलने के लिए एक पॉकलेन मशीन और एक जेसीबी मशीन लगातार कार्य में लगी थी। इस दौरान द्वारा मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे लोगों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। डीएम ने कहा बरसात के मौसम में भूस्खलन से अवरूद्ध हुए मार्गों को खोलना चुनौतीपूर्ण होता है। प्रशासन प्राथमिकता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ मार्गों को बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *