गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार का ईनामी शाहजहांपुर से किया गिरफ्तार

 

देहरादून/ थाना रानीपोखरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 79/25 धारा- 2/3 गैंगस्टर अधि0 से वांछित अभियुक्त मोहन लाल उर्फ चपेटा पुत्र छोटे लाल निवासी ईशापुर थाना निगोई जिला शाहजहांपुर उ0प्र0 , जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट देहरादून द्वारा वारण्ट जारी किया गया था, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 20 हजार रू0 का ईनाम घोषित करते हुए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बीते रोज पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहन लाल उर्फ चपेटा पुत्र छोटे लाल को जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के ईसापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कण्डवाल
,का0 सोनी कुमार,विरेन्द्र गिरी
कुलदीप कुमार एसओजी से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *