भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के 23 व 24 मई को जनपद के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। इधर तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम भी उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान डीएम प्रशांत आर्य ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दो दिवसीय दौरे के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी।