देहरादून/ महामहिम राज्यपाल एवं शिक्षा सचिव द्वारा नवाचार आधारित शिक्षा में योगदान को लेकर उत्तराखंड के 13 जनपदों के जिला समन्वयकों को सम्मान दिया गया। इसमे उत्तरकाशी जनपद से डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल भी शामिल हैं। डॉ. नौटियाल ने बताया कि ऑपरेशन कल्कि अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी 13 जनपदों को AI- Theme के माध्यम से एक मंच पर जोड़ने तथा नवाचार आधारित शिक्षा अभियान को सफल बनाने में योगदान हेतु सम्मानित होने का सौभाग्य मिला।
अन्य जिलों के विशेष सम्मान के शिक्षकों में निर्मल नेवालिया उधमसिंहनगर,एस.एस.बिष्ट नैनीताल,नीरज जोशी पिथौरागढ़,चंदन नयाल अल्मोड़ा,सुमन सुंदरियाल बागेश्वर,रश्मि उनियाल पौड़ी गढ़वाल,मुंसी चौमाल रुद्रप्रयाग,उर्मिला बहुगुणा चमोली,नवीन चंद्र पंत चंपावत,डॉ. ओम बधानी हरिद्वार हैं।