बाघ ने किया महिला पर हमला, महिला की मौत

 

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के ज्योलीकोट इलाके में बाघ ने एक महिला को मार डाला। महिला मवेशियों के लिए चारा लेने नजदीकी जंगल मे गई थीं। महिला की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान शेखर चन्द्र भट्ट के अनुसार, हेमा पांडे रोज की तरह जंगल में घास लेने गई थीं। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने आशंका जताई कि किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला किया। बाद में जंगल के भीतर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिससे वन्यजीव हमले की संभावना जताई जा रही है।
उधर महिला की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *