पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगोत्री हाईवे की बदहाली व आपदा पीड़ितों की उपेक्षा पर उठाए सवाल

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तरकाशी पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं से लेकर आपदा पीड़ितों की उपेक्षा पर घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 अप्रेल से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है मगर गंगोत्री धाम के नेशनल हाईवे की स्थिति बहुत दयनीय स्थिति में नजर आ रही है। श्री रावत ने हर्षिल और धराली का दौरा भी किया.जिसमे भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि धराली आपदा से पीड़ित ग्रामीण भी भाजपा सरकार से खुश नहीं हैं।धराली आपदा के पीड़ितों को सरकार मरहम लगाने में विफल हुई है जबकि पीड़ितों की मूल समस्या से सरकार ने किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि धराली गाँव के साथ-साथ हर्षिल गाँव को और सुरक्षित करने के लिए सरकार को अभी और कार्य करने कि आवश्यकता है। पूर्व सीएम ने प्रभावित परिवारों के दुख-दर्द को निकट से महसूस किया। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने आपदा में जान गवां चुके लोगों की पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़े रहने का भी आश्वासन दिया।
उधर चारधाम यात्रा की तैयारी पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा की तैयारी पर फोकस तो है लेकिन सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट (गेटवे सिस्टम), और पिछले आपदा प्रभावित रूट्स (गंगोत्री रूट) पर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *