विजिलेंस की ओर से एक और बड़ी कार्यवाही हुई है। उद्यान सचल केंद्र में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडेय को विजिलेंस ने 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार मिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों के आम के निजी पेड़ कटवाने में उद्यान विभाग की अनुमति की प्रक्रिया के दौरान ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा 12 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थीं।
प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आईटीआई हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उद्यान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।