उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा के विकास खंड लमगड़ा कार्यालय में तैनात लेखाकार हर हरीश सिंह बिष्ट को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बुधवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी लेखाकार शिकायतकर्ता से शौचालय निर्माण कार्य के स्वीकृत 3 लाख रुपये के टेंडर की एफडीआर रिलीज कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुधवार को जाल बिछाया। इस दौरान टीम ने आरोपी को ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा से शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथोँ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हर सिंह बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह बिष्ट, वर्तमान में लेखाकार, विकास खंड लमगड़ा के पद पर तैनात है और अल्मोड़ा के चीनाखान क्षेत्र का निवासी बताया गया है।