प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के आगे भवन निर्माण को लेकर आक्रोश, विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

 

उत्तरकाशी, चार धाम यात्रा शुरू होने जा रहीं है। उत्तरकाशी स्थित प्राचीन मंदिरों की श्रंखला में नगर के बीच स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर का भी बड़ा महत्व है। उत्तरकाशी के सभी शिवालयों में सबसे बड़ा शिवलिंग इसी मंदिर में स्थापित है। स्थानीय भक्तों,श्रदालुओं के अलावा चार धाम यात्रा में भी इस मंदिर के दर्शनार्थ तीर्थ यात्रा में आये यात्रीगण भी दर्शनार्थ पहुंचते हैं।
इस बीच इस मंदिर के सामने शिक्षा विभाग द्वारा भवन निर्माण किया जा रहा है जिससे मंदिर न केवल ढक जाएगा बल्कि मंदिर का सौन्दर्यकरण व उसकी प्राचीन रूपरेखा भी घिर जाएगी। मंदिर का आवागमन भी इससे प्रभावित होगा और श्रद्धालुओं को भी ठेस पहुंचेगी।
इधर उक्त मंदिर के आगे भवन निर्माण के विरोध में पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल के नेतृत्व में भक्तगणों व स्थानीय लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। मंदिर के आगे भवन निर्माण न हो इसे लेकर प्रभारी मंत्री को भी पत्र सौंपा गया है। पत्र में मांग की गई है कि मंदिर के आगे बन रहे भवन को अन्यत्र शिफ्ट किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *