दून में चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार, इनमे 2 सिलेंडर चोर भी

देहरादून/ वादी अनमोल कपूर पुत्र विक्रम राजकपूर निवासी लेन नम्बर 11 चमन विहार फेस- 1, पटेलनगर देहरादून द्वारा एक तहरीर में अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से कीमती सामान चुरा लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर सम्बन्धित मु0अ0सं0-557/2026 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वादी सुरेंद्र गुसाईं पुत्र बचन सिंह निवासी 77B जागृति विहार जोगीवाला देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज की जिसमे दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के अंदर से सिलेंडर चोरी कर लिया है। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 118/26 धारा- 305(a) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके बाद पटेलनगर पुलिस द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में 2 अभियुक्तों को शिमला बाईपास स्थित बडोवाला पुल पटेलनगर के पास से तथा नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में 2 अन्य अभियुक्तों को जोगीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटनाओ में चोरी की गई ज्वैलरी व चोरी का सिलेंडर बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर, मोहित पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बहादरपुर खादर थाना कोतवाली कांठ, जिला मुरादाबाद, उ0प्र0, उम्र 26 वर्ष,आशू पुत्र सन्तराम निवासी बढापुर कोतवाली नगीना, जिला बिजनौर, उ0प्र0, उम्र 19 वर्ष। इनसे हुई बरामदगी में चोरी की गई लगभग 03 लाख रुपये की ज्वैलरी व वादी का आधार कार्ड।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना नेहरू कॉलोनी
सावेज अंसारी पुत्र इरशाद अहमद निवासी मकान न0 143 एमडीडीए कॉलोनी थाना डालनवाला,राकेश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम पिलखेत सतपुली पौड़ी गढ़वाल। इनसे बरामद माल में
एक सिलेंडर व घटना में प्रयुक्त ऑटो UK07TB3390 शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *