देहरादून/ कोतवाली डोईवाला पर शिकायतकर्ता अमीष यादव पुत्र स्व. सतीश कुमार यादव निवासी भट्ट की पुलिया, नकरौंदा, हर्रावाला, डोईवाला, देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वह अपने परिवार सहित बल्लीवाला देहरादून शादी में गये थे। शादी के बाद जब वापस घर लौटे तो देखा कि आज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के ताले तोड़कर घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला में पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास तथा आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 475 CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को बिंडलास रेजीडेन्सी रिवर वैली, हर्रावाला के पास से चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे सपेरा जनजाति के हैं, जो घिस्सुपुरा, पथरी, जनपद हरिद्वार से भानियावाला, रानीपोखरी, हर्रावाला आदि क्षेत्रों में टोटके वाले नींबू, मिर्ची बेचने के बहाने घूमते रहते है तथा इस दौरान बंद घरों की रैकी कर उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी कर लेते है, तथा उसी हिसाब से अपना प्लान तैयार करते हैं। अधिकतर जगहों पर सीसीटीवी कैमरे होने के कारण अभियुक्त घटनास्थल तक जाने के लिए उस समय को तय करते हैं जब सड़क पर आवाजाही ज्यादा होती है, जिससे सीसीटीवी फुटेज में दिखने पर भी कोई उन पर आसानी से शक न कर सके। अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा रानीपोखरी क्षेत्र मे भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई गयी, जिस सम्बन्ध मे थाना रानीपुर पर मु0अ0स0 15/2026 धारा 305 (ए), 331(1) बीएनएस पंजीकृत है।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में कुनाल पुत्र तरवेज उम्र 19 वर्ष, अलकित पुत्र तरवेज उम्र 22 वर्ष,नितिन पुत्र विनोद नाथ उम्र 21 वर्ष तीनों निवासी घिसूपुरा ,सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के है।
उम्र 21 वर्ष,
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
निरीक्षक प्रदीप राणा, प्रभारी कोतवाली डोईवाला,व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा,उ0नि0 विजय थपलियाल,उ0नि0 विनय मित्तल,हे0कानि0 भूपेन्द्र सिंह
,राजीव कुमार,कानि0 दिनेश रावत शामिल हैं।