देहरादून/ जल निगम,जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने दो सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है साथ ही चेतावनी दी है कि 31 जनवरी तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो पेयजल कार्मिक हड़ताल पर जाने के लिये विवश होंगे। देहरादून में मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान कार्यालय के समक्ष धरने में मोर्चा के संयोजक रमेश विजोला ने जिन दो मांगों को हल किये जाने की मांग की उनमे जल संस्थान और जल निगम के एकीकरण के साथ ही इसके राजकीयकरण करने व UUSDA जो कि शहरी विकास विभाग की संस्था है उससे कराए जा रहे कार्य पेयजल विभाग को ही सौपे जाएं। इसके अलावा शहरी विकास विभाग द्वारा एडीवी से लिये गए लोन के सापेक्ष कराए गए समस्त पेयजल व सीवरेज कार्यों की जांच एसआईटी से कराई जाए। संयुक्त मोर्चा ने मांगे पूर्ण न होने पर जो आंदोलन का निर्णय लिया है उसमें आज सांकेतिक धरना दिया गया। 21 एवं 22 जनवरी को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन को ज्ञापन प्रेषित,25 जनवरी को सभी जिलों में रैली,27 जनवरी तक मांगे पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार व 31 जनवरी तक मांगे नही मानी गई तो इसके बाद पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ हड़ताल होगी।
उधर धरना देने वालों में जितेंद्र देव,रमेश विजोला,विजय खाली,श्याम सिंह नेगी,महेश भट्ट, लाल सिंह रौतेला,शिशुपाल सिंह रावत,विनोद सिंह,आशीष तिवारी,धन सिंह चौहान, संदीप मल्होत्रा,नंद कुमार तिवारी,जगत सिंह,रमेश चंद्र शर्मा,सरिता नेगी,ममता भाकुनी,संतोष पुंडीर,कांता देवी समेत अन्य शामिल रहे।
