उत्तरकाशी वन प्रभाग के अंतर्गत कई वन क्षेत्र इन दिनों आग की चपेट में है। यही आग आज एक युवक की मौत की वजह बनी। गंगोत्री राजमार्ग में गणेशपुर के ऊपरी पहाड़ियों में लगी आग से एक पत्थर खिसकर सड़क में एक व्यक्ति पर गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल मयंक पंवार पुत्र विनोद पंवार निवासी ग्राम लाटा तहसील भटवाडी को घायलवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।