डीएम देहरादून सविन बंसल ने रूड़की पहुंच कर बड़ा एक्शन लिया है। डीएम ने रूड़की सतीत्वराज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति के सेंट्रल गोदाम में छापेमारी की।
दरअसल आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की खराब गुणवत्ता की मिल रही थी शिकायत जिस पर यह एक्शन हुआ है।
डीएम ने जब सेंट्रल गोदाम का निरीक्षण किया तो पहले बाल श्रमिक मिले जिस पर डीएम ने गोदाम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि पाई गई।
गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई।
कई सामग्री पर तो मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का उल्लेख तक नहीं मिला। यहाँ तक कि किपैकेट पर छपी हुई मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायर तिथि के स्थान पर स्टैंप से डाली हुई तिथि मिली। गोदाम में टेंपरेचर मेंटेन कि नहीं थी कोई व्यवस्था। गोदाम में जो खामियां मिली उनमें दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह मे हो रही थी वितरित।
उधर आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति हेतु डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने सेंपलिंग करवाई । ये ट्रक टिहरी उत्तरकाशी एवं डोईवाला सामग्री लेकर निकलने वाले थे।
डीएम की छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव, कानूनगो रुड़की संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
बता दें कि माडी चौक रुड़की में गढ़वाल-कुमाऊं में आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन आपूर्तिकर्ता का सेंट्रल गोदाम है।