उत्तरकाशी, विभागीय कार्यप्रणाली में AI के समावेशन को कार्यशाला आयोजित

 

डीएम प्रशान्त आर्य ने सोमवार को विभागीय कार्यप्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी समावेशन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। जिला सभागार में आयोजित कार्यशाला के पहले दिन 34 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जबकि दूसरे दिन कल विकास भवन सभागार में 36 विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिको को आर्टिफिशियल इंटलीजेंस के समावेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में अभिधेय के एडवाइजर विनीत ने एआई तकनीक चैट जीपीटी,गामा आदि के माध्यम से कार्यालयी पत्राचार के मसौदे तैयार करना,डेटा संकलन एवं विश्लेषण,अभिलेख प्रबंधन,जन शिकायतों की मॉनिटरिंग,रिपोर्टिंग प्रणाली का आधुनीकीकरण,निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करना तथा नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने एआई का उपयोग विभागीय सुरक्षा और आकंड़ों को ध्यान में रखते हुए करने की सलाह दी गई। डीएम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गहनता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए तथा जहां शंका हो उसका अवश्य समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक के उपयोग से जहां प्रशासनिक कार्यों में गति,पारदर्शिता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा वहीं नागरिकों को अधिक प्रभावी और त्वरित सेवाएं भी उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *