उत्तरकाशी, महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर पालिका का गिफ्ट, शहर के पुल रोशनी से नहाए

 

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नगर पालिका बाड़ाहाट,उत्तरकाशी ने महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर की जनता,दूर दराज से काशी नगरी में आने वालों को तोहफा दिया है। पालिका ने नगर के तीन प्रमुख पुलों को रोशनी से जगमग किया है। शनिवार देर शाम को विधायक सुरेश चौहान, पालिका चेयरमैन भूपेंद्र सिंह चौहान, पालिका टीम व प्रशासन के अधिकारियों ने तिलोथ पुल में पहुंचकर रोशनी की भव्यता का एक तरह से स्विच ऑन किया।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रयास पालिका के समुचित निर्णय से हुआ है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि में रात्रि जागरण, प्रातः काल मे भक्तों का गंगा में आगमन व गंगा जल भरने के दौरान यह जगमग राह आसान करेगी साथ ही महाशिवरात्रि पर्व की भी शोभा बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *