मिशन 2027, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत मैदान में उतरे, कार्यकर्ताओं का मिल रहा अपार समर्थन

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने 2027 में एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने को ताल ठोकी है। भाजपा की रीति-नीति के अनुरुप,पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग व उनसे मिल रहे समर्थन को मद्देनजर रखते हुए वे 40 साल के लंबे राजनीतिक अनुभव से एक बार फिर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर विकास के कार्यों को मंजिल तक पहुंचाना चाहते हैं। यमुनोत्री विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक श्री रावत ने बड़कोट में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कहा कि वे हमेशा पार्टी की रीति-नीति को साथ लेकर कार्यकर्ताओं व जनता के बीच रहे हैं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं व उनके एकजुट सहयोग ने मुझे विधानसभा के विकास के लिये प्रेरित किया है फलस्वरूप उन्होंने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक रहते उनके द्वारा कई कार्य किये गए जिसमे ओबीसी को केंद्रीय अनुसूची में शामिल कराना व वनवासी वन अधिनियम लागू कराना जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा तिलाड़ी शहीद स्थल का विकास,कुंड की जातर गंगनानी का सौंदर्यकरण व सुरक्षात्मक कार्य,राजगढ़ी व रवाड़ा में मिनी स्टेडियम स्वीकृती, विधान सभा क्षेत्र के लिए 39 नई सड़कों की स्वीकृती,यमुनोत्री प्रसादम योजना में बजट स्वीकृत कराने,जानकी चट्टी में पार्किंग निर्माण समेत कई अनगिनत और भी कार्य किये हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से पूरी तरह वाकिफ होने पर वे एक बार फिर अंतिम छोर तक विकास को नई रफ्तार देने की उम्मीद रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *