राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी, भटवाड़ी से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत ग्राम सिल्ला मे शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी(गौशाला) मे आग लगने से
6 पशुओं की जलने से मौत हो गई। गौशाला भी पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई,अलबत्ता अन्य कोई जन हानि नही हुई हैं।
घटना की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक एवं पशु चिकित्सा टीम मौके पर मौजूद हैं।
